ND
पर्यटन भारत के सबसे तेज बढ़ते क्षेत्रों में से एक है जो आने वाले समय में तेजी के साथ आपके करियर को नए अवसर प्रदान करेगा। पिछले कुछ सालों में पर्यटन ने तेजी से विकास करते हुए कई युवाओ को देश ही नहीं विदेश में भी सुनहरे अवसर उपलब्ध कराए हैं।
2001 के बाद से 2008 तक इस क्षेत्र की सालना वृद्धि 11 फीसदी से भी अधिक रही है। आकड़ों के मुताबिक 2011 के तक यह बढ़ोतरी लगभग 20 फीसदी होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी बढ़ोतरी को ध्यान में रखकर सरकारी तौर पर भी इस क्षेत्र के विकास के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके आधार पर अलग-अलग अभियानों के जरिए प्रदेश ही नहीं देश भर के पर्यटन को एक नया मुकाम देने की कोशिश की जा रही है।
ND
आज से कुछ समय पहले तक पर्यटन में गिने चुने पद हुआ करते थे लेकिन निजी और सरकारी दोनों ही वर्गो में अब संभावनाएँ कई गुना बढ़ चुकी हैं। इस क्षेत्र में बढ़ती मांग के कारण काम करने वाले लोगों की तनख्वाह भी आसमान छू रही है। परिष्कृत संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के कारण भारत में पर्यटन बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
हर दिन नई योजनाएँ पर्यटन को विकसित करने के लिए तैयार की जा रही हैं इस वजह से इस क्षेत्र में युवाओं की दिलचस्पी दिनो दिन बढ़ती जा रही है। दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस दौरान टूरिज्म और हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र को अपना बाजार का बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
इसके साथ ही विदेशी टूरिस्ट भारत को प्रमुख पर्यटन स्थल मानते हैं। पिछले साल 23 लाख से अधिक लोग भारत घूमने आए थे। इस साल जून तक यह संख्या 19 लाख को पार कर चुकी है।
यह बात पूरी तरह स्पष्ट है कि राष्ट्रमंडल खेलों की वजह से टूरिस्टों की संख्या इस साल अपने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ देगी। पर्यटन संधंबी वृहद सामग्री नेट पर बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। हर ट्रेवल कंपनी अपनी एक वेबसाइट बनाती है जिससे वह अपने ग्राहकों तक आसानी से पहुँच बना सके। इन वेबसाइट्स के कारण भी इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएँ बढ़ी हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें