|
लंदन। कला विशेषज्ञों का मानना है कि उन्हें काफी
समय पहले गायब हुई जोसेफ टर्नर की एक दुर्लभ पेंटिंग मिली है जिसकी कीमत
करीब दो करोड़ पौंड है। कलाकार क्रि स्टियन फर ने पिछले सप्ताह एक निजी
संकलन से यह दुर्लभ पेंटिंग खरीदी है। खबर के अनुसार, यह माना जा रहा है कि
यह टर्नर की उस श्रंखला की पहली कृति है जिसकी कीमत पांच करोड़ पौंड से भी
ज्यादा की हो सकती है। हालांकि लंदन स्थित नीलामी घर में इस पेंटिंग का
विशेषज्ञों द्वारा माइक्रोस्कोप की मदद से परीक्षण किया जा रहा है। यह भी
माना जा रहा है कि टर्नर ने यह पेंटिंग किसी को दे दी थी जो 180 साल तक
निजी संकलन में रही। |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें